झिरमिर –झिरमिर मेहा बरसे
घनन –घनन घन श्यामल घोर
झबब –झबब –झब बिजुरी चमके
कड़-कड़
–कड़ –कड़ बिजुरी चमके
ठुमक –ठुमक कर नाचे मोर
कुहुक –कुहुक कर
कुहुकी बोले
सरर –सरर सर पुरवाई चहकी
टरर-टरर- टर दादुर टर्राये
छल –छल –छल –छल सरिता बहती
झनन –झनन झन झींगुर झनके
छम – छम –छम –छम नाचे बुंदिया
टप –टप –टप –टप सरगम छिड़ता
फ़रर- फरर –फर उडे चुनरिया
पिऊ –पिऊ –पिऊ –पिऊ पपीहा बोले
झर-झर –झर –झर नयना बरसे
थर –थर –थर थर कांपे जियरा
तर- तर-तर-तर मनवा तरसे
कृष्णा कुमारी
No comments:
Post a Comment